खरगोश पालन कैसे शुरू करें?

कम निवेश और छोटी जगह में भी खरगोश पालन शुरू किया जा सकता है। खरगोश बहुत ही साधारण खाना कहते हैं और खरगोश में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन युक्त मांस उपलब्ध होता है। मीट उत्पादन के आलावा ये फार और खाल के लिए भी पाले जाते हैं। यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि खरगोश का उपयोग वैक्सीन यानि टीका बनाने के लिए भी किया जाता है। सूअरों में आने वाली बीमारी स्वाइन फ्लू में खरगोश से बने टीके का इस्तेमाल किया जाता है।

खरगोश पालन किसके लिए है?

भूमिहीन किसानों, प्रशिक्षित युवाओं और महिलाओं के लिए खरगोश पालन अतिरिक्त आय का एक बहुत अच्छा साधन है।

खरगोश पालन के क्या लाभ हैं?

1.खरगोश पालन से कोई भी अपने व् अपने परिवार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन युक्त मांस उपलब्ध कर सकता है।

2.खरगोश को आसानी से घर में बची सब्जियां और पत्ते खिलाये जा सकते हैं।

3.ब्रायलर खरगोश में वृद्धि दर अत्यधिक उच्च होती है। वे 3 महीने की उम्र में ही 2 किलो के हो जाते हैं।

4.खरगोश में लीटर साइज (बच्चों की संख्या) सबसे अधिक होती है (8 से 12)। अन्य मांस की तुलना में खरगोश के मीट में उच्च प्रोटीन होती है। इसलिए यह मांस सभी उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है।

5.इस व्यवसाय में किसी प्रकार का शुल्क यां कर नहीं देना पड़ता अर्थात यह व्यवसाय टैक्स फ्री है।

भारत के लिए खरगोश की मुख्या प्रजातियां
•न्यूजीलैंड वाइट
•सोवियत चिनचला
•ग्रे जायंट
•डच
•ब्लैक

यह भी पढ़ें: कौन सा पालतू जानवर पैदा होते ही अपने बच्चों को खा जाता है? भाग-1

केंद्र सरकार की तरफ से अनुमोदित स्कीम

1.कम जगह में कम पूंजी की आवश्यकता होती है।

2.यह शाकाहारी जीव है जिसे घास, अनाज, फल, सब्जी आदि खिलाये जा सकते हैं।

3.प्रजनन क्षमता अत्याधिक: लगभग हर 45 दिन में प्रजननं होता है और प्रति प्रजनन 4 से 12 बच्चे होते हैं। ब्रायलर खरगोश होने के कारण 3 माह में वजन 2 से 2.5 किलो हो जाता है।

4.खरगोश उत्पाद: मीट, खाल, वैक्सीन, ऊन की अत्याधिक मांग

कैसे शुरू करें

1.आप 10 यूनिट से शुरुआत कर सकते हैं। 1 यूनिट में 10 खरगोश होते हैं और 10 यूनिट्स में 70 मादा और 30 नर होते हैं।

2.1 यूनिट के लिए 30×35 का शेड लगता है।

3.10 यूनिट का खर्च 3 से 3.5 लाख है और आप आसानी से 40000 रूपये प्रति महीना कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन सा पालतू जानवर पैदा होते ही अपने बच्चों को खा जाता है? भाग-2

खरगोश पालन के लिए ट्रेनिंग कहाँ से लें|

खरगोश पालन की ट्रेनिंग आप सरकारी यूनिवर्सिटी से भी ले सकते हैं और अगर आप यह व्यवसाय कॉन्ट्रैक्ट की तरह शुरू करना चाहते हैं तो आपको ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिसमे आपको निम्नलिखित बातें सिखाई जाती हैं:

1.  7 दिन की ट्रेनिंग
2. खरगोश फार्म पर छोड़ने और खरीदने की सुविधा
3. मंडीकरण की सुविधा
4. फार्म बनाने की लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी
5. खरगोश के पालन-पोषण की पूरी जानकारी
6. फीड घर पर बनाने की विधि

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन