insects-prevention

घरों को कीड़ों से रहित रखने के लिए वातावरण अनुसार तरीके

घर के अंदर कई तरह के छोटे-छोटे कीड़े छिपे होते हैं जो कि हमारे जीवन को अप्रसन्न कर देते हैं। यह कीड़े हमारे भोजन पदार्थ को अशुद्ध कर देते हैं और कई रोगों के जीवाणुओं के साथ हमारी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। रासायनिक कीटनाशकों के बजाए हमें वातावरण अनुकूल तरीके प्रयोग करने चाहिए जो कि सस्ते और सुरक्षित होते हैं। नीचे लिखे आसान तरीकों से इन पर नियंत्रण किया जा सकता है:-

चींटी– चीटियों की रोकथाम के लिए रसोई में गुड़, शक़्कर, चीनी और शहद की बोतलों के ढक्क्न अच्छी तरह बंद करके रखें। स्प्रे की बोतल में साबुन वाला पानी डालकर रखें और चींटी भगाने के लिए इनकी कतार पर छिड़काव करें। यदि साधारण साबुन वाले पानी के साथ चीटियां ना रुके तो इस पानी में पुदीने के तेल की बूँदें डालकर छिड़काव करें। रसोई की शेल्फ पर पुदीने की सूखी पत्तियां, तुलसी या कड़ी की पत्ती चीटियां निकलनी वाली जगह पर रखने से भाग जाती हैं। लॉन्ग और सफेदे के तेल का प्रयोग करके खिड़कियों को साफ़ करते रहें। इनकी सुगंध से चीटियां नहीं आएंगी। रसोई के काउंटर को सिरके वाले पानी के साथ साफ़ करें। चीटियों की कतार वाले रास्ते में काली मिर्च, नमक या चाक की रेखा लगाने से चीटियां नहीं आएंगी।

मच्छर: मच्छर कई तरह की बीमारियां जैसे कि डेंगू, मलेरिया बुखार फैलाते हैं। इनकी रोकथाम बहुत ज़रूरी है। मच्छर से बचाव के लिए घर के आस-पास पानी खड़ा ना रहने दें। मुश्ककपूर की टिक्की पानी में घोलकर कमरे के कोनों में रखें। नीम की पत्तियों के तेल से भी मच्छर भाग जाता है। मच्छर को गेंदे के फूलों की खुशबू भगाती है। घर के आस-पास गेंदे के फूल लगाने से भी मच्छर नज़दीक नहीं आते।

मक्खियां:- मक्खियां भगाने के लिए घर के आस-पास पुदीना और तुलसी के पौधे लगाएं। सफेदे के तेल की कुछ बूँदें किसी छोटे से कपडे पर डालकर ज़्यादा मक्खियों वाली जगह पर रखने से भी मक्खियां नहीं रहती।

चुहिया:- इनको घर में जाने से रोकने के लिए दरारों और बिल में लोहे के बर्तन साफ़ करने वाला ब्रश भर दें क्योंकि चूहे इसको आसानी से काट नहीं सकते।

कॉकरोच: इनकी रोकथाम के लिए पहले रसोई और बाथरूम को अच्छी तरह साफ़ रखें। बोरिक एसिड एक कुदरती कीटनाशक है जो कि कॉकरोच और दीमक आदि को आसानी से खत्म कर सकता है। इसलिए फ्रिज के आस-पास और रसोई की कैबिनेट और शेल्फ के ऊपर बोरिक एसिड स्प्रे करने से कॉकरोच से बचाव किया जा सकता है।

सिल्वर फिश:- सिल्वर फिश भी नमी और गर्म जगह पर बढ़ती है। यह पुस्तक और कपड़ों को नुकसान करती हैं। इसे खत्म करने का सबसे आसान तरीका है कि सामान स्टोर करने वाली जगह को सूखा रखें और कपड़ों, बिस्तर और पुस्तकों को समय-समय पर धूप और हवा लगवाएं।

धूड़ के किरम:- धूड़ के किरम घर में बिस्तरों, कपड़ों, पुस्तकों और फर वाले खिलौनों में छिपे होते हैं, जो दिखाई नहीं देते हैं। यह किस्म सांस की बिमारियों का कारण बनते हैं। इनसे छुटकारे के लिए आप बिस्तरों को धूप लगवाएं। बेड शीट और कवर गर्म पानी में धोएं। पुरानी पुस्तकें, फर वाले खिलौनें आदि सांस की बीमारी वाली रोगियों के कमरे अंदर ना रखें। फर में खिलौनों को नियमित समय पर गर्म पानी से धोते रहें।

उपरोक्त बताये गए तरीकों के साथ-साथ घर के अंदर छिपे कीड़ों की रोकथाम के लिए घर की दीवारों, छत और फर्श बीच की सभी बिल और दरारों को सीमेंट से भर दें। घर अंदर पड़े अधिक सामान जैसे कि पुरानी मैगज़ीन, पुरानी अख़बार और प्रयोग ना किये जाने वाले बर्तन, कपडे इकट्ठे ना करें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन