farmer-app_hd

साल 2020 में आधुनिक खेतीबाड़ी ऐप कैसे बनाएगी खेती को सफल ?

सूचना और संचार टेक्नोलोजी के आधुनिक स्त्रोतों की मदद  से खेती प्रबंधन और भी बेहतर बन चुका है जिससे उपज बढ़ने के साथ साथ क्वालिटी अच्छी होने में भी मदद मिलती है इस डिज़िटल दौर में, आप स्मार्ट नहीं बनते, बल्कि मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए स्मार्ट होना और स्मार्ट बने रहना बहुत ज़रूरी हो गया है।

तकनीकी विकास, वर्षों से ही खेती उद्योग का समर्थन करता आया है, पर समय के साथ साथ , तकनीक और खेती दोनों क्षेत्र बड़ी तेजी से विकसित हो रहे हैं। खेती एप कीमती जानकारी और अन्य बहुत कुछ करने के लिए बिल्कुल नया स्त्रोत है, जो किसानों के खेती के तरीकों को और स्मार्ट बनाने और खेती व्यापार में सहायक गहराई वाली सोच लाने में मदद करता है।

smart farming

फोटो क्रेडिट: Beecham Research

कैसे किसान आधुनिक खेती दुनिया से जुड़ सकते हैं ?

मोबाइल फोन विश्व भर में आवाज़ या सूचना भेजने और अलग अलग सेवाएं देने के लिए सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला माध्यम बन चुका है। इस तरह मोबाइल फोन  या स्मार्ट फोन का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है, बहुत सारी कंपनियों ने  इस पर रिसर्च शुरू कर दी है कि वे कैसे मोबाइल फोन के प्रयोग से अपने ग्राहकों से जुड़ सकते हैं और अपने ग्राहकों के अनुभव और व्यापारों  को आगे बढ़ा सकते हैं।

यहां तक कि आज कल मोबाइल एप का प्रयोग सेहत सेवा, रिटेल, ब्यूटी उत्पाद, बैंक आदि के कामों में भी होने लगा है ताकि व्यक्तिगत और लागत—प्रभावी तरीकों से बड़ी संख्या में ग्राहकों को रूझाया जा सके। अब खेती क्षेत्र किसानों तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचने के लिए मोबाइल एप का प्रयोग कर रहा है। इसी तरह किसान, खेती एप प्रयोग करके कृषि तकनीकों के नए अपडेट, नियम, मंडी रेट प्राप्त करने के साथ साथ इस क्षेत्र के माहिरों की मदद लेने के लिए भी जुड़ सकते हैं।

 

कैसे मोबाइल एप्लीकेशन आज किसानों की ज़िंदगी का अटूट हिस्सा बन गया है ?

apni kheti app

लोग अपनी रोज़मर्रा की ज्यादातर गतिविधियों के लिए मोबाइल एप पर निर्भर हैं और आज कल किसानों में भी कुछ ऐसा ही है। बहुत सारी खेती आधारित मोबाइल एप किसानों को कई फायदे दे रही हैं और किसान ये एप विभिन्न विभिन्न उद्देश्य के लिए प्रयोग करते हैं जैसे कि ज़मीन और फसल प्रबंधन, उपज का गुणवत्ता माप, फसली चक्र के दौरान बागबानी और फसलों की सेहत की जांच।

इसके साथ ही कुछ  खेती एप किसी विशेष फसल के लिए आवश्यक मिट्टी की किस्म, गुणवत्ता और कौन सी किस्म की खाद कैसे प्रयोग करनी है आदि के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं।

 

इस वर्ष आधुनिक खेती एप आपकी स्मार्ट खेती में कैसे मदद कर सकती है ?

 

फसल और पशु कैलेंडर बनाकर रखना

खेती एप, खेती अनुसूची में आपकी मदद कर सकती है। आप अनुसूची बना सकते हैं और इस पर काम कर सकते हैं, क्योंकि ज्यादातर ऐसे एप आपको नोटीफिकेशन देते हैं, जब कोई निर्धारित काम करने का समय आता है इस तरह आप बिल्कुल सही समय पर योजनाबंद काम करने के योग्य हो जाएंगे, जिससे आप कभी भी कोई जरूरी काम नहीं भुलेंगे।

 

फसल की जानकारी

खेती मोबाइल एप कई स्त्रोतों से डाटा इक्ट्ठा कर सकती है और विश्लेषण के बाद यह डाटा खेती संबंधित काम  सही करने में आपकी मदद कर सकता है। उदाहरण के तौर पर एप जलवायु की स्थिति, मिट्टी के रंग, पी एच स्तर, इसमें कार्बन की मात्रा, ज़मीन की ऊंचाई आदि का जायज़ा ले सकती हैं। इसके अलावा यह गुणवत्ता, तापमान और फसलों को दिए जाने वाले पानी का विश्लेषण कर सकती हैं।

यह विश्लेषण यह भी हिसाब लगाकर बताती है कि फसल की किस्म, जलवायु और विकास स्तर के हिसाब से फसल को कितने पानी की आवश्यकता है । मिट्टी की किस्म की जानकारी और पानी की आवश्यक मात्रा का अनुमान लगाकर पानी की बर्बादी को रोक सकते हैं।

 

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान खेती में बहुत ही महत्तवपूर्ण है। कई बार मौसम अचानक बदल जाता है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करने के लिए कुछ खेती एप मौसम के पूर्वानुमान संबंधी जानकारी भी देती हैं ताकि किसान जान सकें कि अगले दिन मौसम साफ रहेगा या बारिश वाला। इससे उन फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी से कदम उठाने में मदद मिलेगी।

 

बीमारियां और उनके इलाज

किसानों को अपनी बीमारी वाली फसल के इलाज के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। वे खेती माहिरों से बात करके वीडियो कॉल के द्वारा भी अपनी फसल की बीमारी के इलाज के लिए आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।

 

खेती उत्पादों की प्रदर्शनी

एक खेती एप के माध्यम से किसान अपने उत्पाद संभावित ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए मंडीकरण कर सकते हैं। इस तरीके से ग्राहक किसानों के द्वारा प्रदर्शित उत्पादों तक पहुंच कर सकते हैं और किसानों के पास या उनके गोदामों पर बिना गए इन उत्पादों को खरीदने के लिए फैसले ले सकते हैं।

 

खेती के लिए जरूरी चीज़ों की सूचि तैयार करना

यदि आपके द्वारा प्रयोग की जाने वाली खेती एप बीज, खेती उपकरण, कीटनाशक आदि बेचने का फीचर प्रदान करती है और आप एक विक्रेता हैं तो आप मार्केट में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी खरीददारों तक कर सकते हैं।

आपके उत्पादन संभावित खरीददारों को बड़ी आसानी से दिख जाएंगे और वे बड़ी आसानी से कुछ ही पलों में आपसे संपर्क कर सकते हैं।

 

माहिरों की सलाह

अपनी फसलों पर गहरी नज़र से ध्यान रखते हुए खेती माहिर का पास होना खेती व्यापर में बहुत महत्तवपूर्ण है। किसान एप के द्वारा, किसान किसी भी समय फसल के माहिरों से जुड़ सकते हैं, वे अपनी समस्याएं बता सकते हैं और उनके व्यवहारिक और सहायक हल पा सकते हैं। इस तरह खेतों की उपज को बरकरार रखने में मदद मिलती है।

 

अपनी खेती एप और फीचर्ज़ के बारे में

खेती एप — ‘अपनी खेती’ जो कि तीन भाषाओं में उपलब्ध है, हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी यूज़र की प्रोफाइल के अनुसार अनुकूलित की जा सकती है। हर क्षेत्र के माहिरों और किसानों का समूह जरूरतमंद किसानों को अपने कीमती सुझाव देता है। किसान अपने सवाल लिखकर आडियो और वीडियो के द्वारा पूछ सकते हैं।

हम किसानों को नियमित और समय अनुसार भरोसेमंद स्त्रोतों, जैसे कि खेती और वैटनरी संस्थाओं, के वी के खेती माहिर आदि की सलाह भेजते हैं। अपनी खेती एप किसानों को स्टीक जानकारी देने वाला भरोसेमंद प्लेटफार्म है, इसके साथ ही खेती संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए यह किसानों की पहली पसंद बन चुकी है।

खेती एप बिना किसी शक से खेती में आने वाला अगला सुनहरी स्तर है। इन सबसे आपके समय, प्रयत्न और स्त्रोतों की बचत होती है और जितना जल्दी आप भविष्यवादी खेती तकनीकों को अपनाएंगे, आने वाले समय में उतना ही सुरक्षित आपका खेती व्यापर होगा।

 

निष्कर्ष

अक्सर किसानों के दिमाग में खेतों, फसलों, बीमारियों, जलवायु, रोकथाम से संबंधित सवाल और उलझनें होती हैं और खेती एप जैसे कि अपनी खेती से किसान प्रभावशाली नीतियां बना सकते हैं, जिनसे पूरी प्रक्रिया के दौरान पानी की बचत और फसलें उगाने के साथ साथ और बहुत सारे मुनाफों में मदद मिलती है।

यदि आपके पास भी सवाल हैं जिनके अभी तक जवाब नहीं मिले या आप इस दुविधा में हैं कि इस बार कौन सा बीज और कैसे बोयें तो अभी डाउनलोड करें अपनी खेती एप और खेती की जानकारी की दुनिया में दाखिल होने के लिए www.apnikheti.com पर लॉग ऑन करें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन