rainwater-harvesting-hi

जानिये फसलों के लिए बरसाती पानी के उचित प्रयोग के तरीके

जब बात करें फसल उत्पादन की तो पानी महत्तवपूर्ण तत्व है। खेती में पानी की कमी ठहराव ला सकती है और पूरे विश्व की यह सच्चाई है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए कुदरती तरीका बारिश के पानी को इक्ट्ठा करना है और इसके लिए मॉनसून का समय सबसे सही है।

बारिश के पानी का पुर्नप्रयोग उचित और सस्ती तकनीक है जिसमें आम तल या छत आदि का पानी इक्ट्ठा किया जाता है। यह पानी गटर या स्वंय तैयार किए गड्ढों आदि में जमा किया जाता है। इससे पूरा वर्ष आपको आवश्यक पानी मिलता रहता है। आप सिर्फ पानी इक्ट्ठा करने और साफ रखने के लिए सही तकनीक पर काम करें। आवश्यकतानुसार पानी जमा करने के लिए आप साधारण बैरल या बड़ी होदी बना सकते हैं।

बारिश का पानी इक्ट्ठा करने के फायदे

  • बारिश का पानी बिल्कुल मुफ्त और साफ पानी का स्त्रोत है।
  • पानी की सप्लाई को पूरी तरह नियंत्रित करने में मदद करता है। (पानी की कमी वाले इलाकों के लिए बिल्कुल सही)
  • एमरजेंसी, नगर—पालिका पानी/कुंआ और मुख्य पानी के स्त्रोत के तौर पर इसे बड़ी आसानी से बैकअप के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  • यह प्रणाली मौजूदा ढांचे और नया घर बनाने के समय आसानी से प्रयोग की जा सकती है।
  • वातावरण के हक में है और सामाजिक तौर पर मंजूर है।
  • घरों और कारोबार से व्यर्थ जाने वाले पानी को नियंत्रित करता है।
  • जल — निकासी समस्याओं को हल करने में मदद करता है।
  • तकनीक को बरकरार रखना सस्ता और आसान है।
  • पानी को बचाने में मदद करता है और स्व निर्भता को उत्साहित करता है।
  • क्लोरीनेटड ना होने के कारण इसे बाग और गार्डन आदि के पौधों को पानी लगाने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
  • आधुनिकता के साथ जरूरत पड़ने पर इस प्रणाली को बड़ा करने, वापिस से सही करने, जगह बदलने आदि में कोई समस्या नहीं है।

मॉनसून के मौसम में निम्नलिखित चीज़ें बनाएं

 

बारिश के पानी की बैरल

rain barrel

यह विश्व भर में पानी इक्ट्ठा करने के लिए प्रयोग किया जाने वाला आम और प्रसिद्ध तरीका है। पानी इक्ट्ठा करने के लिए गटर के निचली ओर एक बैरल बनानी पड़ेगी। यह बैरल व्यापारिक बारिश बैरल या पुर्नप्रयोग वाली हो सकती है।

फायदे

  • कम ज्ञान से समस्या मुक्त उपयोग
  • कम जगह की जरूरत के कारण आसानी से बनाया जा सकता है।
  • आपके आस पास और वैबसाइट स्टोर पर उपलब्ध

नुकसान

  • ओवरफ्लो की समस्या, पानी जमा करने के व्यर्थ अवसर
  • 50—100 गैलन पानी की सीमित क्षमता
 

बारिश लड़ी

rain chain

बारिश लड़ी बनाने से, आप पानी को छत से पानी रीचार्ज वाले कुएं पर भेज सकते हैं। इन लड़ियों को रवायती पी वी सी बंद गटर की जगह पर प्रयोग कर सकते हो। इससे गार्डन या घर में अलग जगह बनती है, जिससे यह और भी सुंदर बन जाता है। हालांकि धातु लड़ियां आदर्श विकल्प है, इसमें और विकल्प भी उपलब्ध हैं।

 

ड्राई प्रणाली

यह तरीका बारिश बैरल के रवायती ढंग की आधुनिक तकनीक है, जिसमें बड़ी मात्रा में पानी इक्ट्ठा किया जा सकता है। इस तकनीक में इक्ट्ठा किया पानी हर बारिश के बाद सूख जाता है और अपने आप ऊपर टैंक में चला जाता है।

फायदे

  • बड़ी मात्रा में भंडारण क्षमता
  • मुश्किल प्रणाली ना होने के कारण बनाना बहुत आसान
  • उस जलवायु के लिए अनुकूल, जहां पर भारी और कभी कभी वर्षा होती है।
  • सस्ती बनावट

नुकसान

  • घर के बराबर एक टैंक बनाना पड़ता है।
 

वैट प्रणाली

wet system

इस तकनीक में कई सारे पाइपों से कई गटरों को जोड़ा जाता है। यह ज़मीन के अंदर पाइप बारिश के पानी से भरते हैं और धीरे धीरे पानी ऊपर आ जाता है और पानी वाले टैंक में जाना शुरू हो जाता है। यह निश्चित बनाएं कि पाइपों में से पानी लीक ना हो और यह पाइप घर के सबसे निचले गटर से नीचे होना चाहिए।

फायदे

  • पूरे तल से सारा पानी इक्ट्ठा करने की क्षमता
  • घर के नज़दीक टैंक बनाने की जरूरत नहीं
  • एक से अधिक गटरों और गड्ढों में से पानी इक्ट्ठा किया जा सकता है।

नुकसान

  • अंडरग्राउंड पाइप के कारण बनावट महंगी होना
  • टैंक और गटर में अधिक अंतर की जरूरत
 

पानी इक्ट्ठा करने वाले तालाब

pond

यह भी एक रवायती तरीका है जिसमें पानी इक्ट्ठा करने के लिए बाढ़ से बचाव के लिए और ​भूमिगत पानी रीचार्ज करने के लिए बनावटी तालाब बनाए जाते हैं। पानी को अस्थाई तौर पर जमा किया जाता है और फिर यह पानी निश्चित तौर पर ज़मीन में चला जाता है। ऐसे तालाब रिहायशी इलाकों में काफी प्रसिद्ध है, जहां ऐसी ज़मीन मौजूद है जिसमें से पानी दोबारा ज़मीन नीचे जा सकता है।

 

रीचार्ज करने वाले कुंए

recharge wells

बोरवैल की तरह यह कुंए भी पानी इक्ट्ठा करने और वापिस ज़मीन में भेजने का काम करते हैं, जिससे भूमिगत पानी रीचार्ज हो जाता है यह कुंए कंकरीट रिंग की मदद से तैयार किए जाते हैं और आमतौर पर 3—8 मीटर गहरे होते हैं। इनमें छत, रोड, ढलान वाले तल आदि का पानी इक्ट्ठा किया जाता है। यह अकेले घरों और रिहायशी इलाकों के लिए अनुकूल तरीका है।

 

 ग्रीन रूफ

ऐसे तरीके में आपको किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें आप हरी छत ग्रीन रूफ तैयार करते हैं, जिस कारण पानी टैंक या ज़मीन में भेजने की जरूरत नहीं पड़ती और यह पानी अपने आप पौधों के द्वारा प्रयोग ​कर लिया जाता है। इसमें सबसे ज़रूरी है छत के बचाव के लिए शीट लगवाना, जिसमें जल निकासी में शामिल है। इसके अलावा, ग्रीन रूफ से घर को और बेहतर एवं छत को नुकसान से बचाव कर सकते हैं।

मॉनसून ऋतु में हर किसान के लिए जरूरी है कि वह बरसाती पानी का उचित प्रयोग करें और इसे तैयार करना शुरू करें। हो सकता है मॉनसून में मिले अवसरों को खोने से बचाने के लिए आपके दिमाग में बहुत सारे सवाल और विचार हों।  पर आप चिंता ना करें, क्योंकि अपनी खेती के माहिरों की टीम आपके सहयोग के लिए उपस्थित हैं हमारे शिक्षित और तज़ुर्बेकार टीम सदस्यों से बरसाती पानी का प्रयोग और खेती संबंधित सवालों के बारे में आप जानकारी ले सकते हैं। आज ही अपनी खेती एप डाउनलोड करें या हमारी वैबसाइट पर लॉन आन करें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन