नहीं जानते होंगे, लीची खाने से होने वाले इन शारीरिक फायदों के बारे में

रसीली लीचियां देखते ही सबके मुंह में पानी आने लगता है, लीची खाने में इतनी रसीली और स्वादिष्ट होती है कि हर कोई इसे खाना पसंद करता है। लीची को फलों की रानी कहा जाता है इसे आप भले ही स्वास्थ्यवर्धक फल के रूप में ना जानते हों लेकिन इसमें कई पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं।

आमतौर पर लीची अप्रैल के अंत से लेकर जून महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक बाज़ार में उपलब्ध है।
लीची गर्मियों का फल है इसलिए इसे बारिश के दौरान खाने से परहेज करना चाहिए। बारिश के दौरान लीची में कीड़े निकलने लगते हैं। इसलिए इन्हें पहली बारिश से पहले ही खाना सेहतमंद रहता है। खाली पेट लीची खाने से भी परहेज़ करना चाहिए। लीची के फल में एक्यूट एनसैफ्लाइटिस सिन्ड्रोम या AES फैलाने वाला वायरस पाया जाता है और यह दिमाग में सोजिश पैदा कर सकता है। इसलिए इसे विशेष तौर पर खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इससे पेट दर्द होने की भी समस्या हो सकती है।

आज हम आपको लीची खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगे।

• इसे खाने से ठंड से राहत मिलती है जिस कारण सर्दी—जुखाम भी कम होता है।

• इससे बढ़ती उम्र का असर देरी से होता है और चेहरे के दाग धब्बों को दूर करके चेहरे पर निखार आता है।

• लीची में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जिस कारण पाचन तंदरूस्त होता है। कब्ज, जलन और अपच को भी ठीक करता है।

• महिलाओं को यह छाती का कैंसर होने से बचा सकता है।

• यदि खून की कमी है तो भी इसका सेवन करना चाहिए।

• इसमें पोटाशियम मौजूद होता है जो दिल को तंदरूस्त रखता है।

• इसे खाने से ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती जिस कारण मोटापा भी नहीं होता।

• इससे हड्डियों की बीमारियां रोकने में मदद करता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन