फसलों के लिए फायदेमंद घरेलू जैविक घोल

सामग्री

1. 5 लीटर लस्सी

2. 1 लीटर नारियल पानी

3. एक या दो नारियल

4. आधा लीटर से 1 लीटर बेकार फलों का रस। यदि जूस निकालने में परेशानी हो तो आधा किलो से 1 किलो बेकार फल ले लें।

5. हल्दी पाउडर 100 ग्राम

6. हींग पाउडर 10—20 ग्राम

तरीका

लस्सी, नारियल पानी, हल्दी पाउडर और हींग पाउडर मिलायें। नारियल को कद्दूकस करें और फलों के रस में डुबो दें या फलों में मिला दें।

प्रयोग विधि

दस लीटर पानी में आधा लीटर से एक लीटर घोल मिलाकर छिड़काव करें। सिंचाई के लिए प्रति एकड़ 5 से 10 लीटर का घोल प्रयोग करें।

लाभ

यह वृद्धि में मदद करता है, कीटों को भगाता है और फंगस रोगों से लड़ने की ताकत देता है। इससे फूल ज्यादा आते हैं। यह किसी भी रासायनिक ग्रोथ प्रमोटर के मुकाबले ज्यादा बढ़िया नतीजे देता है। नारियल फल के मिश्रण को या रस सोखने के बाद नारियल को नाइलॉन के जाल में बांध लें। इस पोटली को लस्सी वाले घोल में डुबो दें। 7 दिनों में यह तैयार हो जायेगा।
पोटली की सामग्री को कई बार प्रयोग किया जा सकता है। बस थोड़ा सा यह कद्दूकस किया हुआ नारियल हर बार डालना होता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन