dough

क्या आप भी आटा गूंध कर फ्रिज में रखते हैं?

हम हर रोज़ देखते हैं कि अक्सर ही घर की महिलाएं रोटी बनाने के बाद बचे हुए आटे को फ्रिज में रख देती हैं। पर शायद वे ये नहीं जानती कि उनकी इस आदत से सेहत भी खराब हो सकती है। आप यह सोचकर हैरान होते होंगे कि फ्रिज में रखा आटा आपकी सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है। आप तो यह चीज़ कई वर्षों से करते आ रहे होंगे।

आइये जानें आटा गूंध कर फ्रिज में रखने के नुकसान के बारे में

  • वैज्ञानिकों की मानें तो गूंधा हुआ आटा जल्दी ही प्रयोग कर लेना चाहिए, क्योंकि आटे में कई तरह के रासायनिक बदलाव आते हैं।
    आटे को फ्रिज में रखने से कई तरह की हानिकारक किरणें आटे में प्रवेश कर जाती हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं।
  • इस तरह आटे में निहित पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है, जिससे ये केवल हमारी भूख मिटाता है, पर कोई शारीरिक लाभ नहीं देता।
  • आयुर्वेद में भी कहा गया है, आटा गूंध कर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि एक तो पुराने आटे की रोटी का स्वाद ताजे गूंधे हुए आटे की रोटी जैसा नहीं रहता और दूसरा यह शरीर को रोगी भी बनाता है।
  • बासी आटे से बनी रोटी खाने से गैस की समस्या भी हो जाती है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन