natural

जानें कैसे तैयार किया जाता है सफेद मक्खी की रोकथाम का कुदरती घोल जियान

इस बार भी नरमे पर सफेद मक्खी का हमला होना शुरू हो गया है। किसानों की तरफ से लगातार कीटनाशकों के प्रयोग पर ज़ोर दिया जा रहा है। पर उन्हें ज़हरीले कीटनाशकों को प्रयोग करने से पहले एक बार कुदरती फार्मूला जरूर अपना लेना चाहिए। ऐसा ही एक कुदरती फार्मूला तैयार किया है– थार नैचुरल फार्म की तरफ से, जिसे कि जियान का नाम दिया गया है। किसान भाई एक बार यह कुदरती फार्मूला जरूर अपना कर देखें। यदि किसान इसे स्वंय तैयार करना चाहते हैं, तो इसे बनाने का तरीका भी आपसे शेयर करने जा रहे हैं।

5 लीटर घोल तैयार करने के लिए निम्नलिखित आवश्यक चीज़ें जरूरी हैं-

  • 200 ग्राम नीम के पत्तों का अर्क
  • 200 ग्राम धतूरे के पत्तों का अर्क
  • 200 ग्राम अक्क के पत्तों का अर्क
  • 200 ग्राम करंज के पत्तों का अर्क
  • 200 ग्राम तुम्मे का अर्क
  • 50 ग्राम लहसुन का अर्क
  • 50 ग्राम तंबाकू के पत्तों का अर्क
  • 5 लीटर गऊ भैंस का मूत्र (यदि देसी गाय का हो, तो ज्यादा अच्छा है)

तैयार करने की विधि

इन सब चीजों को मिला कर 12-12 घंटे के अंतराल पर धीमी आंच पर उबालकर ठंडा कर लें। 3 बार 12-12 घंटे के अंतराल पर गर्म करके और ठंडा करके यह प्रयोग करने के लिए तैयार हो जाता है। इसकी विशेषता यह भी है कि इसे जितने समय तक रखना चाहें, रख सकते हैं। यह खराब नहीं होता। आप एक बार इसे प्रयोग करके देखें और अपना तजुर्बा भी शेयर करें।

स्रोत: थार नेचुरल फार्म

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन