जानें नरमे की फसल में सफेद मक्खी की रोकथाम के लिए कुदरती ढंग

सफेद मक्खी नरमे की फसल का बहुत नुकसान करती है। इसके कारण पत्ते मुड़ जाते हैं। यह हमेशा वर्षा और ज्यादा नमी वाले दिनों में फसल पर हमला करती है।

Whitefly-infest

इसकी रोकथाम के लिए मुश्क कपूर 100 ग्राम को हल्के गर्म पानी में घोलकर और फिर 100 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड में स्प्रे करें। इसके इलावा इसकी रोकथाम के लिए आप हींग 100 ग्राम जो कि गोंद के रूप में हो, उसे गर्म पानी में घोलकर, फिर 100-130 लीटर पानी में मिलाकर भी प्रति एकड़ में स्प्रे कर सकते हैं। इन विधियों के द्वारा सफेद मक्खी की रोकथाम की जा सकती है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन