neem shatra

जैविक कीट नियंत्रण का सबसे अच्छा उपाय – नीमास्त्र

नीमास्त्र – एक अकेला ऐसा कीटनाशक जो दिला सकता है आपको कीटों से निज़ात जैविक तरीके से। नीमास्त्र का प्रयोग रस चूसने वाले कीटों और छोटी सुंडियों के नियंत्रण के लिए किया जाता है। आइये जानें इसे बनाने और प्रयोग करने की विधि।

सामग्री

5 किलो नीम या टहनियां

5 किलो नीम फल

5 लीटर गोमूत्र

1 किलो गाय का गोबर

बनाने की विधि

सबसे पहले प्लास्टिक के बर्तन में 5 किलो कूटी हुई नीम की पत्तियां लें और 5 किलो नीम के फल पीस कर या कूटकर डालें।

उसके बाद 5 लीटर गोमूत्र और 1 किलो गाय का गोबर डालें।

इन सभी सामग्री को डंडे से हिलाकर जालीदार कपड़े से ढक दें।

यह 48 घंटे में तैयार हो जायेगा। 48 घंटे में चार बार डंडे से हिलाएं।

अवधि प्रयोग – नीमास्त्र का प्रयोग 6 महीने तक कर सकते हैं।

सावधानियां –

नीमास्त्र को छांव में रखें और धूप से बचाएं।

गोमूत्र प्लास्टिक के बर्तन में लें या रखें।

छिड़काव – 100 लीटर पानी में तैयार नीमास्त्र को छान कर मिलायें और स्प्रे मशीन से छिड़काव करें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन