green gram

क्या आप हरे चने के इन फायदों के बारे में जानते हैं?

हरे चनों का सेवन कच्चे रूप में या सब्जी बनाकर किया जाता है। हमारे लिए यह दोनों रूप में लाभकारी है। हरे चनों में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, नमी, फाइबर, कैल्शियम के अलावा और भी ज़रूरी तत्व हैं, जो हमें सेहतमंद बनाते हैं।

विटामिन ई से भरपूर होने के कारण यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।

हरे चनों में पाया जाने वाला फाइबर हमारी पाचन क्रिया को बढ़ाता है।

हरे चने भूख कम करके भार घटाने में भी मदद करते है।

हरे चने कोलेस्ट्रोल और दिल की बीमारियों को नियंत्रित करते है।

इसमें पाये जाने वाले एंटी ऑक्साइड कई बीमारियों से बचाते हैं।

हरे चने में मौजूद विटामिन और खनिज शारीरिक कमज़ोरी दूर करते हैं और ऊर्जा मिलती है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन