wheat crop

नहीं जानते होंगे आप गेहूं खाने के इन स्वास्थ्य फायदों के बारे में

गेहूं का इस्तेमाल पूरे भारत सहित विश्व में भी किया जाता है। मक्का के बाद गेहूं ही एक ऐसी फसल है जो पूरे भारत में उगाई जाती है। धान का स्थान गेहूं के ठीक बाद तीसरे स्थान पर है। गेहूं से कई सारी चीज़ें बनाई जाती हैं जैसे कि दलिया, कुकीज़, रोटी, केक आदि। गेहूं पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम आदि प्रमुख हैं। एक्सपर्ट के अनुसार गेहूं, मैदे के मुकाबले ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। यह पेट के लिए बहुत हल्का होता है और इसे आसानी से पचाया जा सकता है।

अंकुरित गेहूं — कई लोग अंकुरित गेहूं का भी सेवन करते है। क्योंकि इसमें बहुत सारा फाइबर पाया जाता है जो पेट के लिए अच्छा होता है। अंकुरित गेहूं खाने से शरीर का मेटाबॉल्ज़िम रेट बढ़ता है। यह शरीर में बनने वाले विषैले तत्वों को भी निष्प्रभावी कर, रक्त को शुद्ध करता है।

गेहूं का उपयोग — गेहूं का उपयोग भारत की हर रसोई में दलिया, परांठा, रोटी, केक आदि के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गेहूं से बनी चीज़ें सिर्फ हमारा पेट ही नहीं भरती, बल्कि गेहूं खाने से हमारे शरीर को कई लाभ भी मिलते हैं तो आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं गेहूं खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ या फायदे होते हैं।

स्वास्थ्य लाभ:

खून को साफ करता है — यदि आप गेहूं को नियमित खाने में शामिल करते हैं तो इससे रक्त की अशुद्धियां दूर होती हैं।

शरीर को ऊर्जा देता है — गेहूं में कैल्शियम, पोटाशियम, फॉस्फोरस आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही इसमें और कैलोरी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को पोषक तत्व और भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलती है।

शूगर का उपचार — गेहूं को उपयोग हम शूगर जैसी बीमारियों के उपचार में भी करते हैं। शूगर के मरीज़ों के लिए गेहूं एक अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है। यदि आप नियमित रूप से गेहूं का सेवन करकें तो आपको शूगर की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

पाचन क्रिया के लिए — गेहूं में पाया जाने वाला फाइबर हमारी पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाने का काम करता है।

प्रोटीन — गेहूं प्रोटीन का एक प्रमुख स्त्रोत है। विशेष रूप से अंकुरित गेहूं। यदि आप नियमित रूप से अंकुरित गेहूं का सेवन करें तो आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती।

वजन कम करता है — मोटापा घटाने या वजन कम करने में भी गेहूं की भूमिका सकारात्मक होती है। गेहूं में पाया जाने वाला फाइबर हमें बहुत देर तक भूख नहीं लगने देता। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व हमारे शरीर को पोषण भी देता है।

थायराइड का उपचार — गेहूं के उपयोग से हाइपर थायराइड और हाइपो थायराइड की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने दिनचर्या के भोजन में गेहूं को शामिल करना चाहिए।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन