cattle

पशुओं में अफारे से बचाने के लिए घरेलु नुस्खों

जानवरों में अफारे की समस्या बहुत अधिक है। इसका मुख्य कारण उचित आहार की कमी, पानी की कमी है। जिस कारण पशुओं को बहुत समस्या होती है। जानवरों को इस समस्या से बचाने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं:

1. सरसों का तेल देना- कई बार ज्यादा हरा चारा खा लेने से पशुओं के पेट में ज्यादा गैस बन जाती है या कई कारणों से गैस बाहर नहीं निकलती इस से पशुओं में अफारा हो जाता है, ऐसा होने पर पशुपालकों द्वारा पशुओं को सरसो का तेल दिया जाता हैं।

2. सरसों का तेल, हींग और लहसुन देना- अफारा होने पर कुछ इलाकों में सरसों का तेल, हींग और लहसुन मिला कर खिलाया जाता है।

3. तारपीन का तेल- कई किसान अफारा होने पर पक्षों को तारपीन का तेल पिला देते हैं। तारपीन का तेल तब असर करता है जब अफारे के साथ साथ मुँह से झाग भी निकलता हो। पर तारपीन का तेल 20-30 मिलीलीटर से ज्यादा नहीं देना चाहिए।

चेतावनी- कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले एक बार अपने नजदीकी वैटनरी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन