Fenugreek hindi

सेहत के लिए क्या है मेथी के फायदे

देश में पाई जाती विभिन्न तरह की सब्जियों की अपनीअपनी पहचान होती है। आमतौर पर हरी सब्जियों को बढ़िया और गुणकारी माना जाता है। हर एक हरी सब्जी आमतौर पर शरीर के रोग को दूर करती है। कई हरी सब्जियों में आँखों को ठीक करने वाला विटामिन ए पाया जाता है। इसमें से एक मेथी, जो हरे पत्तेदार वाली होती है, यह भी शरीर में से बे निकालने में लाभकारी होती है। आमतौर पर बे हमारे जोड़ों को तंग करती हैं। मेथी आमतौर पर थोड़ी कड़वी होती है, पर हमारे देश के लोग किसी भी सूखी सब्जी में आलू का प्रयोग करने से नहीं हटते। वह इन कड़वी सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने के लिए मीठे आलू का प्रयोग करते हैं।

आमतौर पर आलू में कई तरह के गुण पाए जाते हैं पर हर सब्जी में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। आलू हमारे मोटापे की जड़ है। इन हरी सब्जियों का उनके स्वाद और गुणों के अनुसार लाभ प्राप्त किया जाए।

हरी पत्तेदार मेथी भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है पर साथ ही इसके बीज भी कुछ कम नहीं हैं, इसके बीजों का प्रयोग करना बहुत आसान है। आमतौर पर इसका प्रयोग हमारे घरों की रसोई में सब्जी बनाने के लिए किया जाता है पर सब्जी के बिना भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। रात को एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच मेथी के बीज डालें। सुबह के समय उठते ही खाली पेट मेथी वाला पानी पी लें और हो सके तो मेथी के बीजों को हाथ के साथ मसल कर खाएं या मेथी के 1-2 चम्मच एक गिलास पानी में उबाल लें, जब पानी आधा रह जाए तो छान कर चाय की तरह धीरेधीरे पिएं। यदि यह पानी कड़वा लगे तो इसमें शक्कर या चीनी मिला लें। अगली बार पानी 30 से 45 मिनट के बाद ही पिएं। इसका प्रयोग हम रोज़ाना कर सकते हैं।

लाभ:

  • इसका सबसे बढ़िया लाभ डायबिटीज़ के रोगी ले सकते हैं, बढ़ी हुई डायबिटीज़ कुछ ही दिनों में नॉर्मल होनी शुरू हो जाती है।
  • मोटापा बहुत तेजी से कम होता है।
  • कोलेस्ट्रोल को ठीक कर हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) को नियंत्रित में रखता है।
  • पेट साफ़ हो जाता है।
  • खांसी, जुखाम और अस्थमा के लिए लाभकारी है।
  • गुप्त अंग के रोगों को ठीक करने में बहुत सहायक होती है।
  • कब्ज के लिए बढ़िया है ।
  • गैस और तेज़ाब को ठीक करता है।
  • बुखार ठीक हो जाता है।
  • मांस पेशियां के लिए बढ़िया है।
  • जिगर के लिए लाभकारी है।
  • चमड़ी के लिए बढ़िया है।
  • खराब गले के लिए बढ़िया है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन