zinc

जानें जिंक सल्फेट से संबंधित अहम जानकारी

1. जिंक सल्फेट की असली पहचान ये है कि इसके दाने हल्के सफेद पीले तथा भूरे बारीक कण के आकार के होते है।

2. जिंक सल्फेट में प्रमुख रूप से मैगनीशियम सल्फेट की मिलावट की जाती है। भौतिक रूप से सामान्य होने के कारण इसके असली व नकली की पहचान करना कठिन होता है।

3. डी.ए.पी. के घोल मे जिंक सल्फेट का घोल मिलाने पर थक्केदार घना अवशेष बनाया जाता है। जबकि डी.ए.पी. के घोल में मैगनीशियम सल्फेट का घोल मिलाने पर ऐसा नही होता है।

4. यदि हम जिंक सल्फेट के घोल मे पलती कास्टिक का घोल मिलायें तो सफेद मटमैला मांड जैसा अवशेष बनता है। यदि इसमें गाढ़ा कास्टिक का घोल मिला दें तो ये अवशेष पूर्णतया घुल जाता है। किसान भाइयों इसी प्रकार यदि जिकं सल्फेट की जगह पर मैगनीशियम सल्फेट का प्रयोग किया जाय तो अवशेष नहीं घुलता है।

 

आपने इस ब्लॉग में जाना जिंक सल्फेट के बारे में,
खेतीबाड़ी और पशुओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें और अपने आप को नई जानकारी से अपडेट रखें।

एंड्राइड के लिए: http://bit.ly/2ytShma
आईफ़ोन के लिए: https://apple.co/2EomHq6

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन