organic solution

कीजिए अग्नि अस्त्र से कीट प्रबंधन

अग्नि अस्त्र का प्रयोग तना कीट और फलों में होने वाली सुंडियों के नियंत्रण के लिए किया जाता है। जानिये इसे बनाने और प्रयोग करने की विधि के बारे में:

सामग्री

20 लीटर गोमूत्र

5 किलो नीम की पत्तियां (कूटी हुई)

आधा किलो तम्बाकू का पाउडर

आधा किलो तीखी हरी मिर्च

500 ग्राम देसी लहसुन (कुटा हुआ)

बनाने की विधि

ऊपर दी गई सामग्री को एक मिट्टी के बर्तन में डालें।

आग पर रखकर चार उबाल आने दें।

फिर आग से उतारकर 48 घंटे छांव में रखें।

48 घंटे में चार बार डंडे से हिलाएं।

अवधि प्रयोग: अग्नि अस्त्र का प्रयोग केवल तीन महीने तक कर सकते हैं।

सावधानियां: सामग्री को मिट्टी के बर्तन में ही रखें।

छिड़काव: 5 लीटर अग्नि अस्त्र को छानकर 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे मशीन से प्रति एकड़ पर छिड़काव करें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन