कुछ लोग केले के पत्तो में खाना क्यों खाते हैं? यह है वजह

केला हम सभी खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं केले के पत्ते भी केले की तरह ही गुणों से भरपूर होते हैं। इसमें ऐसे बहुत सारे गुण हैं जो बहुत कम लोग जानते होंगे।

आपने अक्सर साउथ इंडिया के लोगों को केले के पत्तों पर खाना खाते या परोसते हुए जरूरी देखा होगा, तो आज हम आपको केले के पत्तों के अनसुने फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खाने के पोषक तत्वों में होती है बढ़ोतरी जब भी केले के पत्तों पर गर्म खाना परोसा जाता है, तो केले के पत्तों के पोषक तत्व भी भोजन के पोषक तत्वों में आसानी से मिलकर भोजन के पोषक तत्वों को दुगुना कर देते हैं।

खुशबू होती है महत्तवपूर्ण जब आप केले के पत्ते पर खाना खाते हैं तो आपको एक अलग तरह का स्वाद मिलता है और इसकी खुशबू भी अलग होती है। केले के पत्ते की वैक्स कोटिंग होने के कारण इसका सूक्ष्म लेकिन अलग स्वाद होता है। गर्म खाना पत्तों पर रखने से इसका वैक्स पिघल जाता है जो खाने को लाभदायक बनाता है।

नहीं होता है कैमीकल बर्तनों को कई तरह के साबुन और चीज़ों से धोया जाता है जिसमें कैमीकल मिला हुआ होता है। जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। लेकिन केले के पत्तों को साफ करने के लिए साबुन की जरूरत नहीं होती बस थोड़े से पानी से पत्ता आसानी से साफ हो जाता है जो आपकी सेहत के लिए सही है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए केले के पत्ते बहुत ही लाभकारी होते हैं। केले के पत्तों में एलेन्टॉइन जैसे तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं जो एक एस्ट्रिजेंट के रूप में कार्य करते हैं। आप केले के पत्तों से तैयार काढ़े का सेवन करके प्राकृतिक रूप से अपने शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद केले के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं।

फोड़े फुंसी में केले के पत्ते पर नारियल तेल लगाकर शरीर के फोड़े फुंसियों पर लपेटकर रखा जाए तो ये ठीक हो जाते हैं और स्किन के अन्य रोग भी नहीं होते।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन