कौन सा पालतू जानवर पैदा होते ही अपने बच्चों को खा जाता है? भाग-1

खरगोश पालन के बारे में आप में से कुछ लोग जरूर सोच रहे होंगे। क्या यह मुनाफे वाला काम है यां नहीं? आज हम आपको खरगोश के बारे में कुछ ऐसी जानकरी बताएंगे जो आपने शायद कभी नहीं सुनी होगी।कई लोग खरगोश को एक पालतू जानवर की तरह रखना पसंद करते हैं और कुछ लोग इसका पालन एक व्यापर की तरह भी करते हैं। दोनों ही परिस्थितियों में खरगोश पालन के लिए ये बातें जान लीजिये ताकि आपका काम ओर आसान हो जाये।

•जब एक मादा खरगोश का जन्म होता है तो पूरा शरीर बालों से भरा होता है। वे अपने जन्म के कुछ ही समय बाद चलना शुरू कर देते हैं। जन्म लेने से कुछ दिनों तक वे अपने घोसले में ही रहते हैं।

birth

•मादा खरगोश 5 महीने तक की अल्प अवधि में ही प्रजनन शुरू कर सकती है और इसका गर्भकाल 30 दिनों तक का होता है।

pregnat

•मादा खरगोश के जीवन काल के दौरान उनके 800 बच्चे, पोते और पड़पोते हो सकते हैं।

•खरगोश भी मनुष्य की तरह ही बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं, इसलिए खेलने के लिए उनके पास कोई खिलौना या कुछ जरूर होना चाहिए।

•नर खरगोश 6-7 महीनों में ही प्रजनन प्रिक्रिया करवाने के लिए तैयार हो जाते हैं।

•खरगोश ज्यादातर दिन के दौरान सोते हैं। वे अक्सर आँखों खुली रख कर सोते हैं, वे कब सो रहे हैं तो यह कहना मुश्किल है। सोते समय खरगोश अकड़ने लगते हैं और उनकी नाक नहीं हिलती।

•कुछ खरगोश सोते समय अपनी आखें बंद कर लेते हैं और ऐसे लगते हैं जैसे वे मृत हों, यह काफी डरावना हो सकता है।

sleeping

यह भी पढ़ें: खरगोश पालन कैसे शुरू करें?

•एक खरगोश का जीवन काल 8-12 साल तक होता है।

•खरगोश में उलटी करने की क्षमता नहीं होती इसलिए यह उन्हें केवल स्वस्थ, उचित भोजन जैसे हरी घास और सब्जियां ही खिलाई जाती हैं।

•वे खांसी भी नहीं कर सकते इसलिए इनके बालों को नियमित रूप से ब्रश करना चाहिए ताकि उनके बाल उनकी खांसी का कारन न बने।

•खरगोश खतरे का संकेत देने के लिए अपने पैरों पर दबाव डालते हैं और अपने पेअर जमीन पर मारते हैं, ऐसा तभी होता है जब उनके पास कोई खतरा होता है।

आज के इस भाग में हमने आपको खरगोश के व्यव्हार के कुछ अंगों को आपके साथ शेयर किया है। अगले भाग में हम आपको बताएंगे कि:
खरगोश के दाँत इतने लम्बे क्यों होते है?
क्या खरगोश अपना ही मल खाते हैं?
क्या खरगोश अपने बच्चो को खाते हैं? यदि हाँ तो क्यों?

अगला भाग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: कौन सा पालतू जानवर पैदा होते ही अपने बच्चों को खा जाता है? भाग-2

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन