क्या आप पक्षियों और जानवरों के बारे में ये तथ्य जानते हैं?

  1. विश्व का सबसे छोटा थली Vertebrate (ऐसे जानवर जिनमें रीड़ की हड्डी होती है) जीव है, जो कि (Paedophryne amanuensis) प्रजाति से संबंधित है और इसे देखना भी बहुत मुश्किल है। जंगल में जानवरों के मल पर परीक्षण करते हुए जब एक बैग में मल डाला जाने लगा तो यह जानवर बैग के नज़दीक मिला। इस तरह इसकी खोज हुई।

1

2. विश्व का सबसे स्तनधारी जीव (Mammal) और पानी में रहने वाला जीव नीली व्हेल है। नीली व्हेल का भार 200 टन तक या लगभग 441,000 पाउंड होता है।

2

3. विश्व का सबसे बड़ा और भारी थली जीव अफ्रीकन बुश हाथी है, जिसका कंधों तक कद 3.96 मीटर (13.0 फुट) और भार 10.4 टन होता है।

4

4. विश्व का सबसे बड़े कद वाला जीव अफ्रीकन जिराफ (Giraffe Camelopardalis) है। नर जिराफ का कद 4—5 मीटर और भार 1 से 4 टन होता है। जिराफ के शरीर में एक आवाज़ बॉक्स (Larynx) होता है, पर शायद वोकल फोल्ड के कंपन और शोर करने के लिए, अपने 13 फुट (4 मीटर) लंबी हवा नाली द्वारा हवा का दबाव उत्पन्न नहीं कर पाता। खोजकर्ता का अनुमान है किसी ने भी जिराफ की आवाज़ नहीं सुनी, क्योंकि इनकी आवाज़ आवृत्ति मानवी कानों की सुनने की शक्ति के अनुसार बहुत कम है।

3

5. विश्व का सबसे लंबा जीवन जीने वाला जीव लाल समुन्द्री अरचीन (Red sea urchins) है। यह माना जाता है कि यह अमर है। यह उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट के साथ साथ प्रशांत महांसागर के ऊपरी पानी में पाए जाते हैं यह छोटे जीव लगभग 200 वर्ष तक जीते हैं।

5

6. विश्व का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग (Struthio camelus), जो अफ्रीका और अरब के मैदानों में पाया जाता है। एक बड़े नर शुतुरमुर्ग का कद 2.8 मीटर (9.2 फुट) और भार 156 किलो (344 पाउंड) तक चला जाता है।

6

7. विश्व का सबसे छोटा पक्षी क्यूबा का हमिंग बर्ड, एक तरह की चिड़िया (Humming bird, Mellisuga helenae) है। नर की लंबाई 57 मि.ली. (2.24 इंच) होती है, जिसमें से आधी लंबाई चोंच और पूंछ की होती है। इसका भार 1.6 ग्राम (0.056) होता है। मादा आकार में नर से थोड़ी बड़ी होती हैं।

7

8. विश्व का सबसे सुंदर पक्षी Resplendent Quetzal है, जो ज्यादातर चमकीले रंगों में मध्य अमेरिका के ऊष्ण—कटिबंधीय जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है, जहां यह फल, कीट, छिपकलियों और अन्य छोटे कीड़े—मकौड़े खाते हैं।

8

9. विश्व का सबसे जहरीला मेंढक (Poison Dart Frog) है। सुनहरी जहरीला मेंढक का रंग सुंदर और चमकीला होता है। इनकी दिखावट आकर्षण पैदा करने वाली होती है, पर दूसरे ज़हरीले जीवों की तरह इनका रंग भी बाकी जीवों को दूर रहने की चेतावनी देता है।

9

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन