क्या आप मटर के सेहत संबंधी फायदों के बारे में जानते हैं

मटर एक सदाबहार सब्जी हैं और मटर का प्रयोग सर्दियों में अधिक किया जाता है। मटर खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। लोग हरे मटर को सब्जियों के रूप में ही नहीं बल्कि परांठा, पूरियां और कई अन्य भोजन में भी शामिल करते हैं।

• मटर को भोजन में अवश्य शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि मटर खाने से याददाश्त तेज़ होती है और दिमाग की कई छोटी-छोटी बीमारियां दूर हो जाती हैं।

• मटर में फाइबर मौजूद होते हैं जो फैट कम करने में मदद करते हैं।

• इनमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो कैंसर के खतरे को कम करती है।

• गर्भवती महिलाओं के लिए हरे मटर बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि मटर खाने से मां के साथ गर्भ में बढ़ रहे बच्चे को भी पोषण मिलता है।

• हरे मटर के साथ हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं।

• यह हमारी पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखते हैं। मटर में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर में खाना पचाने वाले जीवाणुओं को एक्टिव रखते हैं।

• इससे शरीर कोलेस्टेरोल स्तर कम हो जाता है और मोटापे की समस्या दूर होती है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन