healthy diet

जानें अखरोट की किस्मों और गुणों के बारे में

अखरोट में ओमेगा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अखरोट का तेल भी बनाया जाता है और इसके तेल में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। अखरोट के पेड़ बहुत सुंदर और सुगन्धित होते हैं और विभिन्न स्थानों के अनुसार यह दो प्रकार के होते हैं।

जंगली अखरोट:
जंगली अखरोट 30-40 मीटर लंबा हैं और स्वयं उग जाते हैं और इसके फल का छिलका मोटा होता है।

कागजी अखरोट:
कागजी अखरोट 15-25 मीटर तक लंबे होते हैं और इसकी गिरी स्वादिष्ट होती है और इसके फल का छिलका पतला होता है।

अखरोट को कोई गर्म कहता है और किसी को अंधविश्वास है कि यह रेशा, खांसी या गले को खराब कर सकता है। यह किसी को तोड़ना मुश्किल लगता है। हालांकि यह सर्दी में होने वाला ऐसा मेवा है, जिसे आप पूरे वर्ष खा सकते हैं। प्राचीन काल से अखरोट से शरीर को स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिल रहे है। अखरोट का छिलका बहुत बढ़िया होता है जो अखरोट को बीच में से सुरक्षित रखता है ताकि यह लंबे समय तक ताजा रह सके। अखरोट में कई तरह के ऐसे भी गुण होते हैं जो त्वचा, बालों और दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

1. यह आँखों की रौशनी को बढ़ाता है।

2. अखरोट के तेल स्प्रे प्रभावित जगह करने से बवासीर बहुत जल्दी ठीक हो जाती है।

3. अखरोट के काढ़े से घावों को धोने से घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं।

4. अखरोट के छिलकों का काढ़ा बनाकर पीने से कब्ज दूर होती है।

5. इसका तेल लगाने से चेहरे की झुर्ड़ियाँ दूर होती हैं।

6.इसके तेल साथ बाल झड़ते नहीं और लंबे होते हैं।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन