crop

गेहूं की कटाई करते समय दानों का नुकसान कैसे कम किया जाये?

गेहूं की कटाई के समय दानों का नुकसान और कंबाइन के नुक्स सैटिंग द्वारा दूर किए जाते हैं। कंबाइन से सही और सुरक्षित काम करने के लिए निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना जरूरी है:

1. मशीन निश्चित की हुई रफ्तार पर चलाएं। खड़ी फसल के लिए सैल्फ कंबाइन रफ्तार 3.5-5.5, ट्रैक्टर वाली कंबाइन के लिए रफ्तार 3.0-4.0 रखें और गिरी हुई फसल के लिए सैल्फ कंबाइन रफ्तार 2.0-3.0, ट्रैक्टर वाली कंबाइन के लिए रफ्तार 1.5-2.0 रखें।

2. गिरी हुई फसल को उठाने के लिए कंबाइन, फसल गिरने की उल्ट दिशा में चलानी चाहिए।

3. यदि फसल की नमी 12 प्रतिशत से अधिक हो तो कटाई ना करें।

4. कंबाइन के कटरबार के कम तीखे ब्लेड बदलें।

5. यदि कंबाइन के पीछे दानों का नुकसान 1 प्रतिशत से अधिक है तो पंखे की हवा कम करें। यदि फिर भी फर्क ना पड़े तो सफाई वाली जाली का फासला बढ़ाएं।

6. यदि दानों के टैंक में दानों का टूटना अधिक है तो सिलेंडर पर कनकेव में फासला बढ़ाएं।

7. यदि छिल्के सहित दाने 1 प्रतिशत से अधिक हैं तो सिलेंडर पर कनकेव में फासला बढ़ायें।

8. यदि कंबाइन ओवरलोड हो रही है तो रफ्तार कम करें या फसल को ऊंचाई से काटें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन