चन्दन की लकड़ी को इतना चमत्कारी क्यों माना जाता है?

चंदन — चंदन एक सुगंधित प्राकृतिक लकड़ी है जिसका उपयोग आयुर्वेद के उपचार में सदियों से किया जाता रहा है। यह ना केवल चेहरे को सोफ्ट और ग्लोइंग बनाता है बलिक इसके प्रयोग से त्वचा संबंधी बहुत सी समस्याओं का भी समाधान होता है।

चंदन के प्रकार — चंदन सफेद, पीले और लाल रंग के होते है। हर एक चंदन को अलग अलग पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसके साथ साथ इसे औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

चंदन का तेल — चंदन का तेल कई परफ्यूम और एयर फ्रेशर्स में पाया जाता है। इसके तेल में इतने सारे गुण मौजूद होते हैं कि चंदन का उपयोग त्वचा से लेकर शरीर के अन्य रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है।

चंदन के गुण — चंदन में एंटीबायोटिक तत्व तो होते ही हैं साथ ही ये अपने प्राकृतिक औषधीय गुणों के कारण कई रोगों से निज़ात दिलाता है। एक ओर जहां यह आपकी सौंदर्य समस्याओं का उपचार करता है वहीं दूसरी ओर इसके प्रयोग से सिरदर्द, तनाव और दांत दर्द आदि से भी छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं चंदन के स्वास्थ्य लाभों के बारे में:

शरीर की दुर्गंध दूर करे — चंदन का प्रयोग शरीर की दुर्गंध दूर करने के लिए किया जाता है। हर रोज चंदन पाउडर को पानी में मिलाकर शरीर पर लगाने से पसीना कम होगा। इससे आप घंटो तक खुद को तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

सूजन में आराम दिलाए — एंटीसेप्टिक तत्व होने के कारण चंदन का प्रयोग सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। शरीर के कुछ खास हिस्सों जैसे गॉल ब्लैडर ओर जननांग में सूजन होने पर चंदन का प्रयोग करना अच्छा माना जाता है।

तनाव दूर करे — एरोमाथेरेपी के दौरान चंदन के तेल का प्रयोग तनाव और थकान को दूर करने के लिए किया जाता है। तेज में मौजूद गुण मस्तिष्क में सिरोटोनिन का निर्माण करते हैं जिससे सकारात्मकता बढ़ती है और तनाव दूर होता है।

बालों को पोषण दे — चंदन को आप कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका प्रयोग बालों को चमक व पोषण देता है।

दांतों का स्वस्थ रखता है — चंदन के तेल में कसैलापन होता है जो हमारे मसूड़ों को मजबूत करने के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके साथ ही चंदन के तेल में दांतों की कमजोरी को दूर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं।

घाव भरने में मददगार — चंदन में एंटीबायोटिक तत्व होते हैं, जो त्वचा को किसी भी प्रकार के विषाणु से मुक्त करवाता है। किसी भी तरह के फोड़े—फिंसी, घाव आदि सभी को चंदन के नियमित प्रयोग से हटाया जा सकता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन