hara dania

इस तरह आप अपनी घरेलू बगीची में धनिया पत्ता ऊगा सकते हैं

धनिया पत्ता जिसे की आम भाषा में धनिया भी कहा जाता है, खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है। आप इसे ऑमलेट, सलाद या चटनी आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 तरह के अजमोद को आप अपनी घरेलू बगीची में ऊगा सकते हैं: फ्लैट पत्ती अजमोद और दूसरा घुंघराले पत्तों वाला अजमोद। हम धनिया को घरेलू बगीची में उगाने के बारे में कुछ जानकारी आपसे सांझी करने जा रहे हैं:

1.मिट्टी: धनिया पत्ता को उगने के लिए अच्छी नमी वाली मिट्टी की जरूरत होती है जिसमे पानी ज्यादा देर न रुके। अगर आप इसे गमलो में ऊगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि गमलों में पानी ज्यादा देर ना खड़ा हो, गमले में अच्छी तरह छेद होने चाहिए और समय समय पर इनकी जांच करते रहें। इसके लिए मिट्टी का pH 6.0-7.0 होना चाहिए।

2.बिजाई: इसे उगने के लिए धूप की भी जरूरत होती है। इसके लिए तापमान 15°c – 25°c तक होना चाहिए। आप सीधा मिट्टी में भी इसकी बिजाई कर सकते हैं। अच्छे अंकुरण के लिए बीजों को पूरी रात भिगो कर रखें। इसे अंकुरण के लिए 3-4 हफ्ते लगते हैं क्योंकि इसका अंकुरण समय ज्यादा है ।

3.खाद: इसके विकास के समय मिट्टी में खाद जरूर डालें ताकि अच्छी तरह विकास हो सके। हर 4 हफ़्तों के बाद इसमें जैविक खाद डालते रहें।

4.विकास: इसे तैयार होने में 70-90 दिन लगते हैं और इसके पौधे की लम्बाई 1-1.5 फ़ीट तक हो सकती है।

5.कीट एवं बीमारियां: यह सिर्फ कटरपिलर कीट द्वारा प्रभावित होता है आप इसे हाथो द्वारा हटा सकते हैं, इसे ज्यादा बीमारियां नहीं लगती।

6.कटाई: आप इसके पत्तों को काट कर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसके पत्तो को काटकर एवं सूखा कर किसी डिब्बे में भर कर भी रख सकते हैं और लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

धनिया पत्ता में विटामिन A विटामिन C विटामिन K एवं आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसे अपने रोज के खाने में इस्तेमाल करके आप बहुत सरे स्वास्थ्य लाभ कमा सकते हैं।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन