healthy fruits

जानिये फलों को खाने का सही समय और सही तरीका

आज के समय में अधिकतर लोग पेट से जुड़ी बीमारियों को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसा नहीं है कि वे अच्छी चीज़ नहीं खाते लेकिन उनका खाने का समय इतना गलत होता है जिससे वे भोजन के फायदों को हासिल नहीं कर पाते। आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं फलों को खाने का सही समय और सही तरीके के बारे में।

फलों को खाने का सबसे सही वक्त सुबह का होता है। आप सुबह खाली पेट फल खाएं, तो वो बहुत फायदेमंद है। सिर्फ सिट्रस या खट्टे फलों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। केला, सेब और आम जैसे फलों को आप सुबह खा सकते हैं।

हमेशा ताजे फल खाएं। फल खाने के कम से कम आधे घंटे तक कुछ भी ना खाएं।

कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें आप दिन भर में कभी भी खा सकते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें शाम को नहीं खाना चाहिए।

अगर आप तरबूज खा रहे हैं तो उसके साथ कोई भी दूसरी चीज ना खाएं।

सभी तरह के बेरी जैसे-ब्लूबेरी, अंगूर, चेरी इत्यादि को आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन