प्रोटीन से भरपूर 8 शाकाहारी फूड्स

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे ज़रूरी तत्व है। ये हमारे शरीर में कई प्रकार के कार्यों के लिए मुख्य भूमिका निभाता है। पानी के बाद हमारे शरीर में बहुत अधिक मात्रा में पाए जाने वाला यह दूसरा पोषक तत्व है। त्वचा, रक्त, मांसपेशियों और हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए प्रोटीन बहुत ही आवश्यक होता है। आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें प्रोटीन कूट कूट कर भरा होता है।

मूंग दाल — मूंग का इस्तेमाल मुख्य रूप से दाल के रूप में किया जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और फॉस्फोरस मौजूद होते हैं। 100 ग्राम मूंग की दाल में 25 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। इसे अपने आहार में शामिल करके एनीमिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है। बालों के टूटने की समस्या के लिए भी मूंग लाभदायक है।

सोयाबीन — सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें दूध, अंडे और मांस से भी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होती है। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। सोयाबीन दूध हड्डियों के लिए बेहद लाभदायक है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम सोयाबीन में 39 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। वे लोग जो शाकाहारी हैं सोयाबीन के सेवन से अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

मूंगफली — मूंगफली हमारे शरीर को मजबूत बनाने में बहुत लाभदायक है और साथ ही पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। 100 ग्राम मूंगफली में 25 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है। यह प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज और विटामिन से भरपूर होता है।

तिल — क्या आप जानते हैं कि तिल हमारे लिए कई तरह से लाभदायक होता है। तिल में मोनो सैचूरेटड फैटी एसिड पाया जाता है, जो शरीर से कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इसमें डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है, जो बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। 100 ग्राम तिल में 26 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

काबुली चना — काबुली चने को रात में भिगोकर बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन और मैंगनीज़ की भरपूर मात्रा पायी जाती है। काबुली चना में 28 प्रतिशत फॉस्फोरस और आयरन होता है, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। काबुली चना कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में फायदेमंद है। 100 ग्राम काबुली चने में 19 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है। इसे अंकुरित अनाज के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

पनीर — पनीर का मज़ा ही अलग होता है। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतर है। पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी2, बी 12 और विटामिन डी मौजूद होते हैं। यह दांतो की समस्या, हड्डियों को मजबूत बनाने में और तनाव को कम करने में बहुत ही फायदेमंद है।

राजमा — भारत में राजमा एक खास व्यंजन के रूप में प्रयोग किया जाता है। क्या आप जानते हैं राजमा खाने के कई लाभ भी हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ साथ मैगनीशियम, कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है। यह दिमाग को सक्रिय बनाता है और बालों के टूटने के समस्या से भी बचाता है। 100 ग्राम राजमा में 24 ग्राम प्रोटीन होता है।

चने की दाल — चने की दाल में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, आयरन और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसका सेवन पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। 100 ग्राम चने की दाल में 25 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन