प्लास्टिक से बचें और कृषि एवं पर्यावरण को बचाएं

हज़ारों प्लास्टिक के कारखाने लाखों टनों प्लास्टिक बैग का निर्माण कर रहे हैं जो लोगों के द्वारा शॉपिंग के लिए बहुत आसानी से उपयोग किया जाता है। क्योंकि इसकी सुविधा बहुत आसान, सस्ती और उपयोगी है, लेकिन इसके बहुत ही खतरनाक नकारात्मक प्रभाव कभी भी उजागर नहीं होते या बहुत ही कम इसकी चर्चा होती है जब कि यह एक गंभीर विषय है। कई देशों विशेषकर कृषि प्रधान देशों बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका आदि ने पर्यावरण और कृषि पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखते हुए प्लास्टिक के प्रयोग के ऊपर प्रतिबंध लगा दिया है।

कृषि के ऊपर पड़ने वाला प्लास्टिक का प्रभाव

जैसे कि लोग प्लास्टिक की थैलियों की पुनरावृत्ति के बारे में सचेत नहीं है वे जहां चाहें उन्हें फेंक देते हैं जिसके परिणामस्वरूप फेंकी गई प्लास्टिक की थैलियां अंत में मिट्टी में दूसरे गलने वाले पदार्थों के साथ मिल जाती हैं।
• प्लास्टिक की थैलियां कृषि भूमि में पड़ी रहती हैं और साथ में कृषि पौधों के विकास को प्रभावित करती हैं।
• प्लास्टिक की थैलियों की विशेषता है कि यह बहुत पतली होने के बावजूद पौधे की जड़ें पाकृतिक पोषक तत्वों को लेने के लिए इनमें छेद नहीं कर सकती।
• सड़कों के किनारों पर बने नाले, सार्वजनिक जलमार्ग, नदियां और महासागर प्लास्टिक की थैलियों से भरे होते हैं। यह मिट्टी में लंबे समय तक गलती नहीं है जिससे कृषि क्षेत्रों में अकाल्पनिक नुकसान होता है।
• प्लास्टिक की थैलियां टूटने के लिए 100 से अधिक वर्षों का समय ले सकती हैं। यह वनों की वन्यजीव और प्राकृतिक सुंदरता को प्रभावित करता है|
• घुटन की वजह से पशुओं की मृत्यु के लिए यह भी एक कारण है| पारिस्थितिकी तंत्र का असंतुलन भुखमरी के कारण हो सकता है। प्लास्टिक बैग की रीसाइक्लिंग असंभव के बराबर है|
• अन्य हानिकारक प्रभाव जैसे कि मिट्टी के उपजाऊपन में कमी, नाइट्रोजन की मात्रा में कमी, मिट्टी में पोषक तत्वों की भारी कमी, पैदावार में कमी, पौधों और पशुओं में असमानता आदि।

प्लास्टिक की थैलियों के विकल्प

प्लास्टिक की थैलियों का अत्याधिक प्रयोग बहुत नुकसानदायक है और इस आदत को बदलना चाहिए। यदि हम सेहतमंद वातावरण में रहना चाहते हैं और सेहतमंद भोजन खाना चाहते हैं तो हमें प्लास्टिक की थैलियों की जगह वातावरण अनुकूलित और बायोडिग्रेडेबल बैग जैसे जूट बैग, पेपर बैग और बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग आदि का प्रयोग करना चाहिए।

किसी ने सच ही कहा है कि प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग टाइम बम की तरह है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन