फल की मक्खी के लिए नियंत्रण कार्ड

• यह पर्यावरण अनुकूल तकनीक है जो कि आमतौर पर किन्नू, आड़ू, आलूबुखारा, अमरूद, नाशपाती और आम के वृक्षों पर फल की मक्खी को रोकने के लिए प्रयोग की जाती है। यह वृक्ष को इस कीट के हमले से बचाता है।

makhi

• यह एक कंटेनर होता है जिसमें एक लकड़ी का टुकड़ा जो कि मिथाइल इयूजिनोल और डाइक्लोरवॉस से उपचार किया होता है। यह नर मक्खी को आकर्षित करता है।
• जाल वृक्ष के साथ ज़मीनी स्तर से 1-1.5 मीटर ऊंचाई तक मेटालिक तार की मदद से बांधा जाता है। जाल को उस जगह पर बांधना चाहिए जहां धूप सीधी ना पड़ती हो।
• फल की मक्खी के जाल, 16 जाल प्रति एकड़ में लगाएं। आड़ू के लिए मई के पहले सप्ताह में जाल बांधे, नाशपाती के लिए जून के महीने में, अमरूद के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में और किन्नू की फसल के लिए अगस्त महीने में जाल बांधे। इस जाल को कटाई तक रखना चाहिए।
• एक जाल लगभग 6000 नर मक्खी को पकड़ता है और यह काफी हद तक प्रजनन को कम करने में मदद करता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन