mungfali

हमारे शरीर के लिए मास अंडों और दूध से भी ज्यादा गुणकारी है मूंगफली

मूंगफली एक फलीदार पौधा होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा मीट के मुकाबले 1.3 गुणा और अंडों से 2.5 गुणा ज्यादा होती है। 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। 250 ग्राम मूंगफली में जितने खनिज और विटामिन होते हैं, इतने 250 ग्राम मास में भी नहीं होते। इससे मक्खन भी तैयार होता है। मूंगफली में गहरे ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो उबालने पर और भी सरगरम हो जाते हैं। 100 ग्राम मूंगफली में 567 कैलोरी और 25.80 ग्राम प्रोटीन होता है।

मूंगफली अपने आप में संपूर्ण आहार है। यह ऊर्जा और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है। एक कप मूंगफली में लगभग 773 कैलोरी होती है। इसमें लगभग 8 मिलीग्राम सोडियम, 908 मिलीग्राम पोटाशियम होता है। इसके अलावा इसमें 9.1 ग्राम फाइबर, 36 ग्राम प्रोटीन, 5.5 ग्राम शूगर, 117 ग्राम मिलीग्राम कैलशियम और 2.5 ग्राम आयरन होता है। जबकि एक कप मूंगफली में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 0 प्रतिशत होती है। इसलिए इसे खाने से सारे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। भूख जल्दी शांत होती है और शरीर में तुरंत ऊर्जा आती है। सर्दियों में बहुत सारे लोग भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद होता है पर यदि मूंगफली के दानों को भिगोकर खाया जाये तो इसके फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं और सर्दियों में खाने के इसके कई लाभ होते हैं।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन