जानिए अंजीर के अद्धभुत फायदों के बारे में

अंजीर खाने के फायदे

अंजीर एक प्राचीन फल है। अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं। सूखे अंजीर में ताजे अंजीर की तुलना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। सूखा अंजीर पूरे साल मिलता है। अंजीर में विटामिन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से 5 से ज्यादा बीमारियां 10 दिनों में जड़ से खत्म हो सकती हैं।

• पाचन शक्ति में वृद्धि: अंजीर में रेशा काफी मात्रा में मौजूद होता है। अंजीर के तीन टुकड़ों में 5 ग्राम रेशा होता है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और इसके रोजाना इस्तेमाल से पेट की बीमारियां ठीक होती हैं और कब्ज भी ठीक होती है।

4 hn

• ह्दय रोग का कम खतरा: इसमें एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शरीर में से फ्री रैडीकलस को दूर करता है। इस के साथ खून के नसें स्वस्थ रहती हैं हुए दिल की बिमारी का खतरा कम हो जाता है।

getty_rm_illustration_of_heart_attack

• हड्डियों का मजबूत होना: इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

5 hn

• कैंसर से बचाव: यह भार भी कम करता है क्यूंकि इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है। इसके एक टुकड़े में 47 कैलोरी और 0.2 ग्राम फैट होता है। यह भार कम करने के लिए एक बढ़िया स्नैक्स है।

1 hn

• हाई ब्लड प्रैशर: अंजीर खाने से हाई ब्लड प्रैशर का खतरा कम होता है। जैसे की अगर हम खाने में नमक की मात्रा ज्यादा लेते हैं तो यह हमारे शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ाता है, जिसके कारण सोडियम और पोटैशियम का स्तर असंतुलित हो जाता है और हाई ब्लड प्रैशर का खतरा बढ़ जाता है। अंजीर खाने से सोडियम और पोटैशियम का स्तर बराबर रहता है और जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रैशर कम हो जाता है।

3 hn

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन