जानें कैसे है घड़े का पानी सेहत के लिए फायदेमंद

गर्मियों में घड़े का पानी जितना ठंडा और सुकून देने वाला होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। गर्मियों के दिन शुरू होते हि घड़ों की मांग शुरू हो जाती है।

आओ जानते हैं घड़े के कुछ अदभुत फायदों के बारे:

• यह पानी का पी. एच. संतुलन ठीक रखता है। पानी के तत्व और मिट्टी के तत्व मिलकर सही पी. एच. संतुलन बनाते हैं जो शरीर को नुक्सान से बचाते हैं और संतुलन बिगड़ने नहीं देते।

• घड़े का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट और पाचन कार्य को ठीक रखने में मदद करता है। इसका पानी पीने से टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी बढ़ता है।

• घड़े का पानी फ्रिज के पानी से ज्यादा फायदेमंद होता है, क्यूंकि इसका पानी पीने से कब्ज और गला खराब जैसी बीमारियां नहीं होती हैं। इसके आलावा इससे शरीर को ठंडक मिलती है।

• इसका सबसे बड़ा गुण यह है कि यह पानी कि अशुद्धियों को दूर करता है और लाभकारी खनिज पदार्थ प्रदान करता है।

• घड़े का पानी कुदरती तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का पानी बिजली की सहायता से ठंडा होता है। घड़े का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें बिजली कि बचत होती है और बनाने वाले को भी लाभ होता है।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन