animals

जानें तंदरुस्त पशुओं की पहचान की इन निशानियों के बारे में

पशुओं की सेहत की अच्छी संभाल के लिए जरूरी है कि पशु पालक को आम बीमारियों की जानकारी हो। बीमारी की पहचान बेशक डॉक्टर के द्वारा ही की जा सकती है पर यदि किसान भाई कुछ बातों का ध्यान स्वयं रख लें, तो बीमारी की जांच समय से करवा सकते हैं और किसी बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। तंदरूस्त पशु और बीमार पशु को देखने में ही अंतर का पता चल जाता है। बीमार पशु सुस्त तो नज़र आता ही है इसके साथ ही उसके कान भी ढीले प्रतीत होते हैं। इसी तरह ही तंदरूस्त पशु के लक्षण आपसे शेयर करने जा रहे हैं।

• तंदरूस्त पशु चौकन्ना होता है और कानों को बार-बार हिलाता है। आस पास में भी दिलचस्पी रखता है।

• आंखें चमकीली दिखाई देती हैं।

• चारा खाने के उपरांत प्रतिदिन पशु 6-8 घंटे भोजन को चबाता है।

• पशु का नाक गीला और ठंडा रहता है।

• त्वचा मुलायम और चमकीली रहती है।

• पशु दिन में 8-10 बार 15-20 किलो गोबर करता है।

• पशु का शारीरिक तापमान 100-102.5 डिगरी फारेनहाइट के करीब रहता है। सांस की प्रक्रिया 10-30 प्रति मिनट होनी चाहिए।

• हर बीमारी के अलग अलग लक्षण होते हैं इसलिए उसके अनुसार वैटरनी डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन