organic mixture

इस तरह तैयार करें करंज के पत्तों से जैविक घोल तैयार करने और करें इस्तेमाल

यह घोल एक नदीन-नाशक के तौर पर काम करता है, जिसका पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। इस घोल को हम घरेलू चीज़ों का प्रयोग करके आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह कीड़े मकौड़ों को नियंत्रित करने में काफी लाभदायक होता है।

आवश्यक चीज़ें:

1. 3-5 किलो करंज वृक्ष के पत्ते

2. 3 किलो नीम के पत्ते

3. 1 लीटर अरिंड का तेल

4. 10 लीटर गाय का मूत्र

5. 2 किलो सफेद धतूरे के पत्ते

6. 50 ग्राम सर्फ

तैयार करने का तरीका:

10 लीटर गाय के मूत्र में करंज, नीम और धतूरे के पत्तों को उबाल लें। इस घोल को तब तक उबालें जब तक यह 5 लीटर तक ना रह जाये। उबालने के बाद इसे ठंडा कर दें। इस घोल को छान लें और इसमें 1 लीटर अरिंड का तेल और 50 ग्राम सर्फ घोल लें। यह घोल 6 महीने तक प्रयोग किया जा सकता है।

प्रयोग करने का तरीका:

150 मि.ली. घोल को 16 लीटर पानी में मिलायें और आवश्यकतानुसार शाखाओं और जड़ों पर स्प्रे करें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन