crops organic

क्या आप जानते हैं जैविक खाद के सही इस्तेमाल के बारे में?

जैविक खादें जैविक सक्रिय योगिक होते हैं जो कि पौधों के लाभ के लिए जैविक नाइट्रोजन निर्धारण करने में मदद करते हैं। जैविक खेती में जैविक खादों का उपयोग करना आवश्यक है।

विधि:

बीज का उपचार: 5-10 किलो बीजों के उपचार के लिए 500 ग्राम कल्चर की आवश्यकता होती है। सबसे पहले बीजों को गीला करें। उसके बाद एक प्लास्टिक की ट्रे या बेसिन लें। उसमें 500 ग्राम कल्चर और गीले बीज डालें। उन्हें अच्छी तरह से मिलायें और फिर 30 मिनट के लिए छांव में सुखाएं। सुखाने के बाद तुरंत बिजाई करें।

नए पौधे की जड़ को डुबोना: रोपाई के समय इस विधि का प्रयोग किया जाता है। सबसे पहले 500 ग्राम कल्चर को 500 मि.ली. पानी में मिलाकर स्लरी तैयार की जाती है। स्लरी में रोपाई से पहले जड़ों को 15-20 मिनट के लिए डुबोयें।

मिट्टी का उपचार: कल्चर को अच्छी तरह से गली हुई रूड़ी की खाद या 1:25 के अनुपात में कंपोस्ट में मिलायें और उसके बाद इसे सीधा मिट्टी में डाल दें।

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन