मसाले 2

Part 2 – जाने किस राज्य में होती है कौन से मसालें की खेती

भारत में आदि काल से ही मसालों एवं जड़ी बूटियों का आपार भण्डार पाया जाता है प्राचीन साहित्य वेद पुराण आयुर्वेद के ग्रंथों आदि में भी स्थान स्थान पर इनका उल्लेख मिलता है। ये मसाले जहां एक ओर खाद्य पदार्थों को स्वादिष्ट बनाने में उपयोगी होते हैं। वहीं इनमे औषधीय गुण होने के कारण इनका प्रयोग रोगों के निवारण के लिए भी किया जाता है। भारत में मसालों का सम्पूर्ण विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

इस ब्लॉग के जरिये जाने किस राज्य में किस मसाले की खेती की जाती है:

मीठी मिर्च: भारत में इसकी खेती कृषि अनुसंधान नई दिल्ली, CFTRI, मैसूर, ओर कुछ अन्य स्थानों पर इसका सफलतापूर्वक उत्पादन किया जा रहा है।

अजमोद: इसकी खेती हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के सीमित क्षेत्रों में और दक्षिण भारत के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में की जाती है।

सेज: भारत में इसे जम्मू में उगाया जाता है।

इमली: इमली की खेती सम्पूर्ण भारत में होती है अधिकतर बिहार, ओडीसा, महाराष्ट्र के कुछ भागों मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, एवं तमिलनाडु में उगाई जाती है।

वैनिला: इसकी खेती भारत में केरल, तमिलनाडु एवं कर्नाटक राज्य में होती है।

दालचीनी: भारत में उत्पादक राज्य केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक एवं असम में होती है।

ऐनीसीड: वर्तमान में इसकी खेती राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली एवं ओडीसा में की जाती है।

वनअजवायन: हिमालय में कश्मीर से लेकर कुमाऊं तक इसकी खेती की जाती है।

हल्दी: भारत में इसके मुख्य उत्पादक असम, पश्चिम बंगाल, आंध्रा प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, केरल, एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र हैं।

अदरक: भारत में मुख्य रूप में अदरक की खेती केरला में की जाती है परन्तु उत्तर पूर्वी पर्वतीय प्रदेश, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, ओडीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, सिक्किम, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, एवं हरियाणा में भी अदरक की खेती की जाती है।

लहसुन: भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल एवं उपज गुजरात प्रदेश में है।अन्य प्रमुख उत्पादक राज्य बिहार, पंजाब, ओडीसा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, एवं उत्तर प्रदेश है।

लौंग: इसकी खेती तमिलनाडु और कन्याकुमारी में होती है।

तेजपत्ता: इसकी खेती उतराखंड तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में की जाती है ।

जायफल: भारत में इसकी खेती मुख्य रूप में केरला, तमिलनाडु में की जाती है।

करीपत्ता: उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के तराई-भाबर में यह झड़ी के रूप में उगता है दक्षिण भारत में इसे लगभग सभी घरों में उगाया जाता है।

वन तुसली : इसकी खेती उत्तराखंड के ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों तथा हिमचाल प्रदेश में की जाती है।

मरुआ: भारत में कर्नाटका, आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु में की जाती है।

हींग: भारत में हींग का उत्पादन मुख्य रूप से कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश में होता है।

केसर: भारत में जम्मू-कश्मीर में इसकी खेती की जाती है।

पहला हिस्सा पढ़ो:

Part 1 – जाने किस राज्य में होती है कौन से मसालें की खेती

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन