क्या आप वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना कर सकते हैं?

भारत में केवल 35 अरब वृक्ष ही बचे हैं जिसका अर्थ है प्रति व्यक्ति 28 वृक्ष। ध्यान रखने योग्य यह है कि 15.3 अरब वृक्ष हर साल काटे जाते हैं और हम हर साल 2 वृक्ष प्रति व्यक्ति के हिसाब से खो रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि हम बहुत काम संख्या में वृक्ष लगा रहे हैं। नेचर जर्नल कि एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल केवल 5 अरब वृक्ष ही लगाए जाते हैं जबकि 15 अरब वृक्ष काट दिए जाते हैं।

वृक्षों की संख्या में कमी के प्रभाव

प्रदूषण और रोगों में वृद्धि, अशुद्ध हवा, मृत मिट्टी, लगातार सूखा, मिट्टी में पानी की कमी, ऑक्सीजन की कमी, कम बारिश, तापमान में वृद्धि, नदियों का सुखना आदि।

हम वृक्षों की रक्षा कैसे कर सकते हैं?

• हमें अवैध तरीके से वृक्षों के काटने की रक्षा करने की आवश्यकता है।
• वृक्षों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
• वृक्षों को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपना सहयोग देना चाहिए।
• हर साल कम से कम 2 वृक्ष लगाएं।
• वृक्षों को केवल लगाएं नहीं बल्कि उनकी रक्षा भी करें।
• कागज और अन्य सामान का उपयोग बुद्धिमानी से करें जो वृक्षों से आता है।
• उपहार और पेपर बैग का पुन: उपयोग करें और कागज उत्पादों को रीसायकल करें|
• लोगों को हमारे और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए वृक्षों के महत्व से अवगत होना चाहिए।
• अपने चारों ओर वृक्षों को बचाने के लिए हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है|

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन