fertigation in plants

जानें फर्टीगेशन तकनीक के बारे में

फर्टीगेशन से भाव है सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के द्वारा सिंचाई और पोषक तत्व एक ही समय पर पौधों को देना। पानी में घुलनशील या तरल पोषक तत्वों को सिंचाई वाले पानी के साथ ही, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के अंदर दाखिल करवाया जाता है। इस तरह पोषक तत्वों और पानी की कमी पूरी हो जाती है।

फर्टीगेशन के मुख्य फायदे
1. इस तकनीक से पोषक तत्व, फंगसनाशी,कीटनाशी सीधे जड़ों तक पहुंचाए जा सकते हैं।
2. यह समय बचाने वाली और आसान तकनीक है।
3. इससे पोषक तत्वों की अनावश्यक खप्त को कम किया जा सकता है।

फर्टीगेशन तकनीक संबंधी समस्याएं
1. फर्टीगेशन तकनीक के लिए प्रयोग किए जाने वाले धातु से बने पुर्जों में, जंग लगने की संभावना बनी रहती है।
2. सूक्ष्म सिंचाई तकनीक में एमीटर के छोटे-छोटे छेदों का बंद हो जाना।
3. इस तकनीक के लिए केवल फिल्टर किए पानी, घुलनशील सूक्ष्म तत्व और खादों का ही प्रयोग किया जाता है।

 

कृषि और पशुपालन के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी खेती एप्प डाउनलोड करें - एंड्राइड, आईफ़ोन